Saturday , March 21 2026

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश में 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से लोग वोट डाल रहे है। इसी कड़ी में योगी सरकार में में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने लोकसभा क्षेत्र के विधान सभा चंदौसी के एसएम डिग्री कॉलेज के बूथ संख्या 118 पर मतदान किया । इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार समझते है। भारतीय जनता पार्टी  की सरकार ने किसानों सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमे उम्मीद है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। दो चरण में हुए चुनाव में हम जीत चुके है। बचे हुए चरण में हम ज्यादा सीटें जीतेंगे। हमारी सरकार बनेगी।

आप को बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं। संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली सीटें शामिल है। इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …