Saturday , March 21 2026

लखनऊ: अखिलेश यादव ने भाजपा से पूछे 100 से ज्यादा सवाल

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि उसने किसानों को एमएसपी को लेकर असत्य क्यों बोला। लघु उद्योगों के लिए कारगर कदम क्यों नहीं उठाया। बैंकों का कर्ज हड़पने वालों को विदेश क्यों भागने दिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर भाजपा से सौ से ज्यादा सवाल पूछे हैं। इन्हें जनता के सच्चे सवाल बताते हुए पूछा है कि बिना जांच-परीक्षण के कोरोना का जानलेवा टीका जनता को क्यों लगवाया। राजनीतिक विरोधियों को कारागार में मारने की साजिशों को अंजाम देने का आरोप भी लगाया है। साथ ही यह भी पूछा है कि हाथरस में दलित की बेटी के बलात्कार व मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार का हक क्यों छीना।

अखिलेश ने पूछा है कि भाजपा ने अपने नेताओं से बार-बार संविधान बदलने की बात क्यों कहलवाई। पुरानी पेंशन योजना बंद करके कर्मचारियों का हक क्यों मारा। इन सवालों के जरिये सफाई कर्मियों के सीवर में मरने का मामला उठाया है तो महंगाई को लेकर भी पर भाजपा पर हमला बोला है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि उसने किसानों को एमएसपी को लेकर असत्य क्यों बोला। लघु उद्योगों के लिए कारगर कदम क्यों नहीं उठाया। बैंकों का कर्ज हड़पने वालों को विदेश क्यों भागने दिया। सीसीटीवी कैमरे के सामने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली क्यों होने दी। लेटरल इंट्री के नाम पर विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर अपनी विचारधारा के लोग क्यों भर्ती किए।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …