मुंबई: कॉलेज के बाहर किशोर छात्र की पीट-पीटकर हत्या

नवी मुंबई के तुर्भे में कॉलेज छात्रों के बीच झड़प का मामला सामने आ रहा है। इस लड़ाई में एक 17 वर्षीय एक छात्र को उसके ही कॉलेज में पढ़ने वाले छह साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नवी मुंबई के तुर्भे में 17 वर्षीय एक छात्र को उसके छह कॉलेज साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनके कॉलेज के बाहर हुई, जिसमें मृतक का एक दोस्त घायल हो गया।

वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे ने कहा, “आरोपी ने पीड़ित को मुक्का और लात मारकर मार डाला और उसके दोस्त को भी पीटा और घायल कर दिया। अपराध के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है।”

इन धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर, इस संबंध में एपीएमसी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा करना) और अन्य।

 

Check Also

Auraiya UP Police Recruitment Exam 2026 :-औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, CCTV से निगरानी

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक व समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा आज 8 जून …