डब्ल्यूपीएल 2024: बेथ मूनी होंगी गुजरात जायंट्स की कप्तान

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 23 फरवरी से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र में गुजरात जाइंट्स की कप्तानी करेंगी। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मूनी को पहले सत्र के लिए भी कप्तान बनाया गया था लेकिन पहले मैच के बाद वह चोटिल हो गईं और टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल सकीं। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय आलराउंडर स्नेह राणा ने टीम का नेतृत्व किया।

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 23 फरवरी से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र में गुजरात जाइंट्स की कप्तानी करेंगी। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मूनी को पहले सत्र के लिए भी कप्तान बनाया गया था लेकिन पहले मैच के बाद वह चोटिल हो गईं और टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल सकीं। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय आलराउंडर स्नेह राणा ने टीम का नेतृत्व किया था। स्नेह को दूसरे सत्र के लिए उप कप्तान बनाया गया है। गुजरात 2023 में पांच टीम की प्रतियोगिता में अंतिम स्थान पर रहा था।

 

 

Check Also

Record Chase : अफगानिस्तान को हराते ही टीम इंडिया बनाएगी महारिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की करेगी बराबरी

चेन्नई: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम …