Thursday , March 19 2026

चित्रकूट: बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर फटे बम

यूपी के चित्रकूट में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में अचानक बम फट गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चित्रकूट जिले से बड़ी खबर आई है। शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर अचानक कुछ बम फटे। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल बुंदेलखंड उत्सव कार्यक्रम को रोक दिया है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …