Monday , February 2 2026

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर

पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह से पंजाब के कई जिलों में हलकी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ , पंजाब-हरियाणा समेत कई एरिया में आज से 3 दिनों तक यानी 5 फरवरी तक गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो रहा है, जिस वजह से रविवार और सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। अगले 5 दिन में रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज हुआ है। अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

सुबह-शाम को रहेगा ठंड का जोर
न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो फिलहाल सुबह-शाम को ठंड का जोर जारी रहेगा। इसके चलते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक आने की संभावना है। बारिश से भले ही राहत मिली है लेकिन धरती के अंदर की ठंडक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, इसके लिए क्रमवार धूप की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप लगने के चलते वातारण में घुल चुकी ठंडक खत्म होने लगेगी जिसके बाद धीरे-धीरे सर्दी में कमी आएगी।

 

Check Also

Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …