यूपी: उत्तराखंड की सुरंग में फंसे हुए यूपी के 15 मजदूर पहुंचे लखनऊ
01/12/2023
Less than a minute
उत्तराखंड के उत्तकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार को बाहर निकाल लिया गया था। प्राथमिक चिकित्सकीय देखरेख के बाद मजदूरों को उनके घरों में भेजा जा रहा है। यूपी के मजदूरों का एक ऐसा ही समूह शुक्रवार की सुबह 6 बजे लखनऊ पहुंचा। यूपी के अलग-अलग जिलों के 15 मजदूर यहां पहुंचे। इन्हें डालीबाग स्थित अतिथि गृह में ठहराया गया है।
इन सभी ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद इन्हें यूपी के अलग-अलग जिलों में स्थित इनके घरों में भेजने का प्रबंध किया जाएगा। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमने हिम्मत कभी नहीं हारी। सभी साथी एक दूसरे का