इजराइल-हमास युद्ध में एक बार फिर से बमबारी शुरू हो गई है। आज दोनों के बीच अस्थायी युद्धविराम समाप्त हो गया, जिसकी मध्यस्थता कर रहे कतर का कोई बयान भी सामने नहीं आया है। कतर ने युद्धविराम के विस्तार के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं दी, जिससे नए सिरे से लड़ाई की संभावना बढ़ गई है।
बता दें कि युद्ध विराम शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गया। युद्ध एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को रोका गया था, जो शुरुआत में चार दिनों तक चला और फिर कतर और साथी मध्यस्थ मिस्र की मदद से कई दिनों तक बढ़ा दिया गया। इस बार भी हमास ने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस पर बात नहीं बन पाई।
Related Articles
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो की सड़क हादसे में मौत, झांसी हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार
6 days ago
INS Mahendragiri: विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत, समुद्री शक्ति को मिला बड़ा बल
4 weeks ago
Check Also
Close


