मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले। बच्चों को पुचकारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दिये।
सीएम योगी लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
Check Also
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हमीरपुर में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ योग सप्ताह का शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में योग सप्ताह का …
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal