Friday , March 20 2026

अखिलेश पहुंचे देवप्रयाग तो सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में मनाया त्योहार

दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। अखिलेश इसके बाद केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगे। वह सपरिवार यहां आए हुए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है। कांग्रेस और सपा में मतभेद नहीं है। सिर्फ दोनों के सोचने का तरीका अलग है।
इधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर में दशहर उत्सव मनाया। सीएम योगी पारंपरिक रुप से दशहरा का उत्सव गोरखधाम मंदिर में ही मनाते रहे हैं।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …