Saturday , January 31 2026

मनोज तिवारी ने खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई..

भोजपुरी सिनेमा में अपनी दमदार सिंगिंग और अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले सांसद मनोज तिवारी हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। हालांकि मनोज ने अपनी दूसरी शादी की खबर लोगों से छुपाकर रखी थी। इसके बाद वह 20212 में 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने थे। मनोज ने अभिनय से लेकर राजनीति तक खुद को साबित किया है। आज भले ही वह फिल्मों से दूर पूरी तरह से राजनीति में बिजी हैं, लेकिन वह हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले साल 51 साल के मनोज तीसरी बेटी के पिता के बने। वहीं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी सुरभि तिवारी का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

खास अंदाज दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई

2 जून को अपनी पत्नी सुरभि तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी सुरभि के साथ उनका जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मनोज की पत्नी सुरभि केक काटती दिख रही हैं। वहीं, उनकी गोद में छोटी बेटी बैठी हुई है। मनोज पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। सुरभि केक काट कर सबसे पहले मनोज को खिलाती हैं, फिर अपनी बेटी को। इस दौरान सुरभि तिवारी के फेस पर इस पल की खुशी साफ देखी जा सकती है।

पत्नी के जन्मदिन पर कही दिल की बात

मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि तिवारी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘सांसद की पत्नी के रूप में जिम्मेदारियां भी अलग होती हैं और जीवन भी.. पर आप अच्छा निभा रही हो सुरभि.. happy birthday… stay blessed खुश रहिए स्वस्थ रहिए।’ इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस सुरभि को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।  

Check Also

‘रामायण’ की शूर्पणखा अब कहां हैं? 38 साल बाद इतना बदल गया लुक, अब पहचानना हुआ मुश्किल

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम-सीता के अलावा रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार ने …