Saturday , March 21 2026

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हम पार्टी ने महागठबंधन सरकार से की बड़ी मांग

बिहार में महागठबंधन हो या भारतीय जनता पार्टी, सभी की नजरें अब आगामी लोकसभा चुनाव पर हैं। इस बीच महागठबंघन के घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) की ओर से बड़ी मांग की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी चाहती है कि उसे लोकसभा चुनाव में पांच सीटें दी जाएं। हम पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी मगध की दो सीटों सहित कुल पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, इसपर अंतिम निर्णय महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को लेना है।

इन सीटों पर जीतन राम की पार्टी की नजर

संतोष मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से तैयारी शुरू हो चुकी है। मगध की दो सीटों पर तो चुनाव लड़ना चाहते ही हैं। पिछली बार यहां की गया व औरंगाबाद सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ी थी। इसके अलावा संख्या बल के आधार पर जमुई में पार्टी तैयारी कर रही है। शिवहर, सीतामढ़ी और खगड़िया में भी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम की कार्यकारिणी बैठक में पांच जगहों से चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई है। सीटों पर दावेदारी पेश की जाएगी।

सीएम नीतीश कुमार के साथ है पार्टी

हाल में जीतनराम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसपर संतोष मांझी ने कहा कि वह मुलाकात बिहार की विभूतियों को भारत रत्न दिलवाने की मांग को लेकर थी। भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों से उन्होंने इनकार किया और कहा कि पार्टी महागठबंधन और मुख्यामंत्री नीतीश कुमार के साथ है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …