प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज बेंगलुरु के विजयनगर में किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कई समर्थकों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़कों पर जमा हुए। फूलों से सजे वाहन पर खड़े होकर प्रियंका गांधी ने सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया।

‘हर एक सरकार की होती है अपनी पहचान’

कर्नाटक के विजयनगर में रोड शो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर एक सरकार की अपनी पहचान होती है। लेकिन कर्नाटक में चोरी से बनी भाजपा सरकार को ‘40% कमीशन’ वाली सरकार के नाम से जाना जाता है। भाजपा ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है। चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स हो।

कर्नाटक में आएगी कांग्रेस की सरकार- प्रियंका

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बहुत आश्वस्त और आशान्वित हैं। मैं संख्या की भविष्यवक्ता नहीं हूं, मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिल रहा है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज थम जाएगा। आज राज्य के तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों – भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के पास मतदाताओं को लुभाने का आखिरी मौका है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न रोड शो, रैलियां और चुनाव अभियान आयोजित किए। इस बीच राहुल गांधी ने भी 7 मई को बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बातचीत की थी।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …