Tuesday , May 5 2026

भीषण गर्मी के वजह नौवीं से 12वी तक के सभी स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

नौवीं से 12वी तक के स्कूल आज से सुबह 6.30 बजे से होंगे संचालित भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक यानी नौवीं से 12वी तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सारे स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। इसका निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा सभी डीईओ को भेज दिया गया है। यह समय गर्मी छुट्टी के पहले तक लागू की गई है। अभी तक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.30 से चार बजे तक स्कूल संचालित होता था। वही शनिवार को सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक स्कूल चलता था। लेकिन अब  समय में बदलाव की गई है।  यह समय बदलाव प्राथमिक और मध्य स्कूलों के लिए नही है। पटना डीईओ अमित कुमार ने बताया की यह समय सोमवार से यानी तीन अप्रैल से लागू होगा। इस के लिए सभी स्कूलों को रविवार को जानकारी दे दी गई है।

Check Also

Uttar Pradesh news – बलरामपुर में राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा: एक किशोरी की मौत, 6 वर्षीय मासूम अब भी लापता

बलरामपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां राप्ती नदी किनारे खेल …