दिल्ली एनसीआरराज्य

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने को लेकर चुनाव आयोग ने बुधवार को दिया जवाब

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने को लेकर चुनाव आयोग ने बुधवार को जवाब दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को बताया कि आप के राष्ट्रीय दल के दर्जे की आयोग समीक्षा कर रहा है।

दो राज्यों में AAP की सरकार

बता दें कि दिल्ली और पंजाब में आदमी पार्टी की सरकार है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में AAP क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कहा था कि आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई।

गुजरात चुनाव के बाद बोले थे केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। महज 10 साल पहले आप बनी थी। आज दो राज्यों में सरकार है और अब राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है। बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को पहली बार पांच सीटें मिली हैं और उन्हें राज्य में 12.92 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। इसके अलावा गोवा में 6.8 प्रतिशत, दिल्ली में 53.57 प्रतिशत, पंजाब 42.01 प्रतिशत और गुजरात में आदमी पार्टी को 12.92 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन हासिल है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए ये है शर्त

खास बात है कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ नियम और मापदंड है। अगर कोई भी पार्टी इन नियमों का पालन करती है और मापदंड को पूरा करती है तो निर्वाचन आयोग उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देता है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए कई प्रकार की शर्तें होती हैं, जिसमें से कम से कम एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य होता है
  • अगर किसी दल को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  • अगर कोई दल 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीतती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  • अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है।
  • अगर कोई भी पार्टी इन तीनों शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
 

Related Articles

Back to top button