Thursday , March 19 2026

मीन राशि में गुरु-शुक्र की युति से कई राशियों पर नकारात्मक पड़ेगा प्रभाव, जानें ..

शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन व संपदा का कारक माना गया है। 15 फरवरी 2023 को शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में गुरु ग्रह पहले से विराजमान हैं। जिससे मीन राशि में शुक्र व गुरु ग्रह की युति बनेगी। गुरु व शुक्र के बीच शत्रुता का भाव है। जानें शुक्र ग्रह के मीन राशि में जाने से किन राशि वालों को हो सकती है दिक्कत- 1. मेष राशि- शुक्र राशइ परिवर्तन से मेष राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपना आर्थिक बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। 2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर करियर में दिक्कतें ला सकता है। इस दौरान खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। कार्यस्थल पर किसी साजिश का शिकार होना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। 3. तुला राशि- तुला राशि वालों की शुक्र गोचर टेंशन बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शुक्र राशि परिवर्तन से आपको करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिर्वतन लाभकारी रहेगा। लेकिन गुरु-शुक्र की युति मीन राशि में हानिकारक साबित हो सकती है। इस दौरान करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आय से ज्यादा व्यय होगा। गुस्से पर काबू रखें। धैर्य से काम लें।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …