Saturday , May 2 2026

गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड में सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ मिली एक और बड़ी कामयाबी..

गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड में सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली नवीन यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस को करीब डेढ़ दशक से उसकी तलाश थी। पिछले साल उसके झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित उग्रवादी पनाहगाह बूढ़ा पहाड़ में सक्रिय होने की सूचना थी। हालांकि, सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था। 2 दर्जन से भी ज्यादा जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार नवीन यादव का आत्मसमर्पण सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है।
झारखंड के अलग-अलग थानों में 50 मामले दर्ज गौरतलब है कि हार्डकोर नक्सली नवीन यादव के खिलाफ झारखंड के अलग-अलग थानों में 50 से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। नवीन यादव ऐसे कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा जिसमें बड़े पैमाने पर जवानों को जान गंवानी पड़ी। वर्ष 2011 सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले में नक्सली हमला हुआ था। 8 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा गढ़वा के भंडरिया में भीषण नक्सली हमला हुआ था। इसमें 13 जवान शहीद हो गए थे। 2013 में लातेहार के कटिया में नक्सली हमला हुआ था। 2016 में बिहार में औरंगाबाद-गया सीमा पर नक्सली हमला हुआ था जिसमें कोबरा बटालियन के 10 जवान शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी हमलों में नवीन यादव सीधे तौर पर शामिल रहा था। चतरा जिला के प्रतापपुर का रहने वाला है नवीन यादव बता दें कि झारखंड के चतरा जिला के प्रतापपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बसबूटा का रहने वाला हार्डकोर नक्सली नवीन यादव मुख्य रूप से पलामू, लातेहार और चतरा जिले में सक्रिय था। नवीन यादव प्रमुख रूप से संगठन के लिए लेवी वसूलने का कार्य किया करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक लेवी वसूलकर नवीन ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। नवीन की रेड़मा में 18.5 एकड़ जमीन होने का पता चला है। इसके अलावा प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन होने का पता चला है। झारखंड में तेजी से जारी है नक्सलरोधी अभियान झारखंड में पिछले 1 वर्ष से नक्सलियों के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को नक्सलमुक्त किया गया। हाल ही में कई हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इसी वर्ष 6 जनवरी को भाकपा माओवादी के 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल थीं।  

Check Also

Government benefits workers : मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, “श्रमवीर गौरव समारोह 2026” का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हमीरपुर में श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के …