Saturday , May 2 2026

अभिनेता रणवीर सिंह को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया

रणवीर सिंह को एक अवॉर्ड फंक्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस समारोह में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी शिरकत की है।
बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपनी एक्टिविटी की चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उन्होंने एक अवॉर्ड समारोह में महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। रणवीर सिंह को इस सम्मान से नवाजे जाने की जानकारी खुद अभिनेता ने एक तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उन्हें सम्मानित करते हुए दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र मेरा गौरव’

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने लिखा, महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर। महाराष्ट्र मेरा घर है, मेरा गौरव है। भारत के दिग्गज नेताओं, श्री एकनाथ शिंदे जी, श्री देवेंद्र फडणवीस जी और श्री प्रमोद सावंत जी से ये प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर बहुत ही विनम्र हूं। इस सम्मान के लिए धन्यवाद। रणवीर सिंह को ये प्रतिष्ठित सम्मान मिलने की जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी को भी किया सम्मानित

वहीं, रणवीर सिंह के अलावा इस अवॉर्ड समारोह में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी शिरकत की थी, जहां उन्हें भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद भूली नहीं समा रही हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक है।इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन और मिस्टर इंडिया 2 में भी नजर आने वाले है।

Check Also

Facebook Account After Death: मौत के बाद कौन चलाएगा आपका अकाउंट? अब लिख सकेंगे डिजिटल वसीयत, जानें पूरा प्लान

डिजिटल दौर में हमारी पहचान सिर्फ असल जिंदगी तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया …