Thursday , April 30 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को आर्थिक मदत देने का किया एलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है।

पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीड़ितत परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …