केरल: आज सुबह हुए भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

केरल के इडुक्की जिले के थोडुपुझा तालुका के एक गांव कुडायाथूर में सोमवार सुबह भूस्खलन (Landslide)  हो गया। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। तलाश जारी है।
भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गांव के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना 2.30 am बजे की है। बता दें कि केरल के पहाड़ी इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को जारी पुर्वानुमान में जानकारी दी थी कि आगामी चार दिनों में केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …