Friday , March 20 2026

वेस्टइंडीज के ये तीन खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम काे उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके तीन खिलाड़ी न्यूजलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए। इन तीन खिलाड़ियों में शिमरन हेटमायर, कीमो पॉल और गुडकेश मोती शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे आज यानीी के बुधवार 17 अगस्त को खेला जाना है। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं जबकि ऑलराउंडर कीमो पॉल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर गुडकेश मोती पिछले महीने भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी हाथ की चोट से अभी उबर नहीं पाए हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर मध्यक्रम बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड और लेग स्पिनिंग ऑलराउंडर यानिक कारिया को टीम में शामिल किया गया है। ब्लैकवुड को 2015 के बाद पहली बार वनडे टीम में चुना गया है जबकि कैरिया ने वेस्टइंडीज के लिए अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ को रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है।  

Check Also

टीम इंडिया का अगला मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन से, जानें कब और कितने बजे शुरू होगा मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंत होने के बाद अब टीम इंडिया का फोकस …