टॉप न्यूज़

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 2927 नए केस, 32 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों ने चिंता बढ़ा दी है. हर दिन कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में फिर कोरोना के केस बढ़े हैं. 2927 नए केस बीते 24 घंटे में सामने आए हैं. ये मंगलवार के मुकाबले 444 केस ज्यादा हैं. तो वहीं कोरोना वायरस की वजह से 32 लोगों की मौत हुई है.

कासगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : शराब माफिया की 1.35 करोड़ की संपत्ति जब्त

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी.

कोरोना के बढ़ते केस खींच रहे चिंता की लकीरें

स्वास्थ्य विभाग की अगर मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1877091 और इससे मरने वालों की संख्या 26169 हो गई है. पिछले 24 घंटों में यहां 1200 से भी ज्यादा केस पॉजिटिव निकले हैं. तो वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई है. ये लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में कोरोना वायरस के 1 हजार से ज्यादा केस मिले हैं.

मुंबई में कोरोना के 102 नए मामले

वहीं अगर बात देश की आर्थिक राजधानी की जाए तो यहां मंगलवार को कोरोना वायरस के 102 नये मामले सामने आए हैं. जो पिछले महीने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं. मुंबई में अब तक संक्रमण से ग्रसित लोगों की कुल संख्या 1059433 हो गई है.

आगरा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में संगठन मंत्री सुनील बंसल हुए शामिल

हालांकि राहत की बात ये है कि यहां पर वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. लेकिन शहर में अब तक इस वायरस से 19562 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Related Articles

Back to top button