Wednesday , March 18 2026

UP: स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव हारे प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटलजी की लिखी पंक्तियां

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी चुनाव में जीत से वंचित रह गए भाजपा प्रत्याशियों को पत्र लिखा है। कि जनता ने भाजपा को दोबारा सरकार बनाने का अवसर दिया है। इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय सभी प्रत्याशियों के तप, त्याग और परिश्रम को जाता है।

उन्होंने लिखा कि कुछ मतों से आप पीछे जरूर रह गए लेकिन भाजपा अपनी जीत में संपूर्णता देखती है। यह हमारे संगठन का संस्कार है। उन्होंने अटल जी की लिखी पंक्तियों याद दिलाते हुए लिखा, जनसेवा में ‘वह भी सही यह भी सही।’

उन्होंने कहा कि यह कर्तव्य पथ पर क्षणिक विराम हो सकता है विश्राम नहीं। उन्होंने विश्वास जताया है कि सभी कार्यकर्ता पूर्व की तरह निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा करेंगे और देश व प्रदेश की गौरव यात्रा में योगदान देने के लिए अग्रसर रहेंगे।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …