Thursday , April 30 2026

कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन : स्वतंत्र देव सिंह बोले- फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जहां सियासत पूरी उफान पर है, वहीं कई दलों के नेता पाला नहीं बदल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश भाजपा का कुनबा भी बढ़ गया है। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज लखनऊ में बीजेपी जॉइन करते हुए आस्था जताई है।

UP Election: दो चरणों में जनता ने सीएम योगी की गर्मी निकाल दी है- अखिलेश यादव

स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनकी जॉइनिंग कराई। वहीं बीजेपी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, विरोधी दलों ने अपने कर्मठ नेताओं को टिकट देने की बजाय अराजकता करने वालों को टिकट दे दी। जो रिश्वत नहीं दे सके, उन्हें भी टिकट से वंचित कर दिया गया।

BJP की सीटें बढ़ेंगी, गुंडों की उम्मीदें घटेंगी

बीजेपी जॉइन करने वाले नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। उन्हें भी पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, 10 मार्च को जैसे-जैसे भाजपा की सीटें बढ़ेंगी वैसे-वैसे गुंडो की उम्मीदें घटेंगी।

अपर्णा यादव ने हिंदुओं के तिलक लगाने पर ममता बनर्जी को लताड़ा : अपना राज्य संभालने की दी नसीहत

प्रचंड बहुमत के साथ फिर बनेगी भाजपा की सरकार

बता दें कि कांग्रेस, सपा हो या फिर बसपा, सभी का दावा है कि जनता उनकी पार्टी को ही भरपूर समर्थन देकर बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …