Thursday , April 30 2026

निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल, सतीश चंद्र मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा ने बसपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी बीच नेताओं के दलबदल का दौर भी जहां चरम पर हैं। इसी के साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी काम करने वाले लोग लगातार राजनीतिक दलों में शामिल हो रही है।

सतीश चंद्र मिश्र ने दिलाई सदस्यता

इसी कड़ी में निर्भया केस की वकील रहीं सीमा कुशवाहा भी गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुईं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में उन्हें बसपा की सदस्यता दिलाई गई।

गोरखपुर सदर से योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

सीमा कुशवाहा ने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीया बहन कुमारी मायावती जी की नीतियों एवं विचारों से प्रेरित होकर देश की प्रख्यात वकील एवं निर्भया केस को बहादुरी से लड़ने वाली श्रीमती सीमा कुशवाहा ने बसपा का दामन थामा।

मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

सीमा कुशवाहा ने राष्ट्रीय महासचिव माननीय सतीश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन कर बहन जी को पाँचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

Check Also

Bulandshahr triple murder – खुर्जा में बर्थडे पार्टी बनी खून की होली: फायरिंग में तीन दोस्तों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

खुर्जा (बुलंदशहर): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी …