Sunday , February 1 2026

समाजवादी पार्टी ने इन जिलों में नामित किए जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी द्वारा आयुष वर्मा जालौन, कमलेश सरोज ‘मधुकर‘ प्रतापगढ़, शुभम यादव कानपुर ग्रामीण, ओम प्रकाश यादव महराजगंज और बिहारी लाल सिद्धार्थनगर को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला : कहा- भाजपा का विकास और जनहित से कुछ लेना देना नहीं

इन्हें बनाया प्रदेश सचिव

प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में इंतिजार अहमद, बहराइच और मोहसिन खान, गोण्डा को प्रदेश सचिव नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ द्वारा समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की राज्यकार्यकारिणी में सैय्यद मेंहदी रज़ा, पीलीभीत को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …