उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव बोले- असत्य पर टिकी हुई है भाजपा सरकार की बुनियाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि, भाजपा सरकार की बुनियाद असत्य पर टिकी हुई है। जनता को गुमराह करने के षडयंत्र में ही भाजपा संलिप्त रहती है।

4 जनवरी को देवबंद में सीएम योगी करेंगे एटीएस कमांडों सेंटर का शिलान्यास

लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना का शिलान्यास नरेश यादव ने किया था

उत्तराखण्ड के देहरादून में जौनसार पर्वतीय क्षेत्र में लखवाड़ स्थित है। हल्द्वानी, नैनीताल में लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना का 44 वर्ष बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री जी ने शिलान्यास किया जबकि 1978 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राम नरेश यादव द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है।

भाजपा का कुछ नया विकास- निर्माण नहीं होता है

उस आयोजन में गाजियाबाद के तत्कालीन विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी शामिल थे। भाजपा ऐसी ही राजनैतिक पार्टी है जिसमें कुछ नया विकास- निर्माण नहीं होता है।

महाराजगंज में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं

भाजपा ने शिलान्यास-उद्घाटन करने में ही पूरा कार्यकाल बिता दिया

उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का ही भाजपा ने शिलान्यास-उद्घाटन करने में ही पूरा कार्यकाल बिता दिया। भाजपा का राजनैतिक चरित्र किस्सागोई करना है।

राजनैतिक शिष्टाचार का अपमान करती है भाजपा

बीजेपी राजनैतिक शिष्टाचार का अपमान करती है। भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि मानती है।

पीयूष जैन ने कोर्ट से वापस मांगा जब्त खजाना, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी दो

Related Articles

Back to top button