Saturday , January 31 2026

UP: लखनऊ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, ‘सरकार बनाओ-अधिकार पाओ’ रैली को करेंगे संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई हैं. एक तरह जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में रैली पर रैली कर रहे हैं. वहीं कल शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह लखनऊ दौरे पर रहेंगे। यहां रमाबाई मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की साझा ” सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली” को संबोधित करेंगे।

योगी सरकार ने पेश किया 8479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, सूचना विभाग को मिले 150 करोड़

रमाबाई रैली स्थल में दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे

भाजपा मुख्यालय से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

इस रैली में शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

Air Pollution: प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को दिए आदेश, समाधान के लिए मांगे सुझाव

गौरतलब है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। निषाद पार्टी से भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …