Wednesday , March 18 2026

अयोध्या : प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने परखीं दीपोत्सव की तैयारियां

अयोध्या। इस बार 5वें दीपोत्सव को विश्वस्तरीय भव्यता प्रदान करने को तैयारियां चरम पर हैं। जिन्हें परखने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम रामनगरी पहुंचे।

Aryan Khan Drugs Case: अदालत ने आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ाई

पांचवें दीपोत्सव को लेकर की बैठक

अयोध्या नये घाट पर स्थित यात्री निवास में दीपोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अब तक तैयारी को जिलाधिकारी अनुज झा ने अन्य अधिकारियों के साथ पांचवे दीपोत्सव को लेकर बैठक की। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का बिंदुवार ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

3 नवंबर को होगा मुख्य कार्यक्रम

बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम 3 नवंबर को होगा। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पुष्पक विमान से आगमन होगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या में ऋषि-मुनियों अनुज भरत शत्रुघ्न द्वारा स्वागत की तैयारी की जा रही है।

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में 3% DA बढ़ाने का फैसला

दीपोत्सव में 9 लाख दीयों को जलाया जाएगा

वहीं राम कथा पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व पूरे दीपोत्सव में लगभग 9 लाख दीयों का प्रकाश करने तैयारी है। सरयू आरती, राम की पैड़ी सहित अन्य स्थल पर दीए लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

हेलीकॉप्टर से अयोध्या पर पुष्प वर्षा होगी

इसके साथ ही 500 ड्रोन द्वारा रामायण कालीन दृश्यों का प्रसारण होगा। अयोध्या शहर में 30 गेट लाइट बनेंगे। वही हेलीकॉप्टर से अयोध्या पर पुष्प वर्षा होगी। और विदेशी रामलीला का भी आयोजन होगा।

Covid-19 Vaccination: देश ने रचा नया इतिहास, वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ का आंकड़ा पार

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …