Monday , April 13 2026

UP: मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज, उत्कृष्ट कार्य के लिए 75 महिलाओं का होगा सम्मान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार आज मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज करेगी. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ अभियान को हरी झंडी दिखाएंगी. इस दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा.

यूपी में रविवार का लॉकडाउन हटाया गया, 24 घंटे में मिले सिर्फ 26 नए केस

कार्यक्रम के दौरान निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत सीएम 29.68 लाख महिलाओं के खाते में 451 करोड़ रुपये भेजेंगे. मुख्‍यमंत्री कन्‍या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों 30.12 करोड़ रुपये हस्‍तांतरित किए जाएंगे. इसके अलावा उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए 75 महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. इसमें पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं होंगी. सबसे अधिक 11 महिलाएं लखनऊ की होंगी.

जेपी नड्डा और अमित शाह से मिले सीएम योगी, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार !

‘उभरते सितारे फंड’ की होगी शुरुआत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सिडबी और एक्जिम बैंक के द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किये गये कार्यक्रम में उभरते सितारे फंड का शुभारंभ भी करेंगी. निर्मला सीतारमण दोपहर साढ़े 3 बजे अपना संबोधन देंगी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी. इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक वैकल्पिक निवेश फंड बनाया गया है इसी का नाम उभरते सितारे फंड दिया गया है। यह फंड इंडिया एक्जिम बैंक और सिडबी द्वारा 40-40 करोड़ रुपये के अंशदान से संयुक्त रूप से प्रायोजित है।

1 लाख बनेंगे नए स्वयं सहायता समूह

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में बालिनी दुग्ध उत्‍पादक कंपनी की तर्ज पर नई कंपनियां स्‍थापित होंगी. दिसंबर तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती भी होगी.

Check Also

Yogi Adityanath का बड़ा फैसला: Hindu refugee rehabilitation-331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Yogi Adityanath ने आज बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को जमीन …