Wednesday , April 29 2026

साधना टीवी बन गया विश्व का नंबर 1 भक्ति चैनल, दर्शकों को हार्दिक धन्यवाद

लखनऊ। धार्मिक और सामाजिक टीवी चैनल ‘साधना’ आज दुनिया का सबसे बड़ा भक्ति चैनल बन गया है। HSM (Hindi speaking market) की लड़ाई में आस्था, दिव्या, संस्कार और श्रद्धा चैनल को पीछे छोड़ा है वहीं इस उपलब्धि पर साधना चैनल के हैड ने अपनी सभी टीम को बधाई दी है।

विश्व का नंबर एक भक्ति चैनल

साधना चैनल के जरिए भक्त और श्रद्धालु घर बैठे भक्ति रस का आनंद ले रहे है, साधना चैनल का उद्देश्य है कि अध्यात्म और भारतीय संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाया जाए। और उसमें काफी हद तक सार्थक भी हुआ है। आज TRP की लड़ाई में साधना चैनल सभी चैंनलों को पीछे छोड़ते हुए विश्व का नम्बर वन धार्मिक चैनल बन गया है।

साधना की पूरी टीम को बधाई

वहीं इस अपार सफलता के बाद साधना चैनल के हैड बृजमोहन सिंह जी ने सभी दर्शकों का आभार जताया है और साथ ही अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर जो भी सफलता मिली है, वो साधना टीम की है, हमें इसी तरह काम करना होगा, ताकि इस चैनल को और भी उचाइयां मिले।

साधना चैनल इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध

साधना चैनल Tata Sky, Dishtv, Airtel TV, Free Dish, Videocon d2h, BigTV, DEN, hathw@y, SiTi, Jio Tv, पर उपलब्ध है। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफार्म- Zee5, dailyhunt, voor, Youtube, MX Player, Paytm पर भी आप देख सकते है।

Check Also

Raaka Risk Secret : Raaka पर लगा दांव, फिर हुआ बड़ा उलटफेर

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर रिलीज से पहले ही बड़ा दांव, बिहार में टेरिटोरियल राइट्स …