एंकर,अलीगढ़ जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिलाधिकारी के रूप में अलीगढ़ का कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधीनस्थ अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के साथ बैठक की।
योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे, इसके लिए पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प डीएम ने शहर में लंबे समय से रुके हुए और अधूरे पड़े विकास कार्यों पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स की सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को विशेष फोकस में रखा जाएगा।
मीडिया से बेहतर समन्वय की अपील पदभार ग्रहण के बाद आयोजित पहली बैठक में जिलाधिकारी ने मीडिया को प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद व बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी जताई।
अधिकारियों को दिए निर्देश चार्ज लेते ही डीएम अविनाश कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधीनस्थों को जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal