Tuesday , April 14 2026

harassment allegation-रसूलाबाद में 12 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या, छेड़खानी का आरोप

कानपुर देहात से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग किशोरी ने कथित तौर पर मानसिक आघात से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अटियारायपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय किशोरी मीनाक्षी, जो कक्षा 8 की छात्रा थी और गांव के ही जूनियर विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी, ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतका की मां रेखा देवी ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए गांव में स्थित एक कारखाने में काम करने वाले युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाही पिराई के दौरान आरोपी युवक ने पहले बहाने से किशोरी के भाई को वहां से भेज दिया और फिर उसके साथ गलत हरकत की। इस घटना से किशोरी बेहद आहत और मानसिक रूप से टूट गई थी।

परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक तनाव और अपमान के चलते किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

Fire Tragedy in Village : टिटिहिरिया गांव में भीषण आग, झोपड़ी राख, पांच बकरियों की मौत

बलरामपुर, हरैया सतघरवा।जनपद बलरामपुर के हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इटवा के मजरे …