Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

UP Investment Policy-योगी सरकार की इन्वेस्टर पॉलिसी से लखनऊ में 4 स्टार होटल प्रोजेक्ट को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति अब ज़मीन पर असर दिखाने लगी है। प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई इन्वेस्टर पॉलिसी के तहत लगातार नए निवेश सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में एक बड़े होटल प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है, जो आने वाले समय में पर्यटन और व्यापार दोनों को नई रफ्तार देगा।

लखनऊ एयरपोर्ट के पास 4-स्टार सुविधाओं से युक्त “द आर्केडियम सेंट्रल होटल” का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर आज एएमयू (AMU) साइन किया गया, जिसके विजुअल्स सामने आए हैं। इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन मनीष वर्मा (राशि इंफ्राटेक) और दीनानाथ ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉक्टर सौरभ सचान ने संयुक्त रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह होटल उत्तर प्रदेश सरकार की टूरिज्म पॉलिसी पर आधारित है। होटल में कुल लगभग 136 अत्याधुनिक कमरे होंगे, वहीं दो भव्य वेंक्वेट हॉल भी बनाए जाएंगे, जिनकी क्षमता करीब 900 लोगों की होगी। बड़े आयोजनों, कॉन्फ्रेंस, शादियों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए यह होटल एक नया आकर्षण बनेगा।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सैकड़ों स्थानीय युवाओं को उनकी स्किल के आधार पर रोजगार भी मिलेगा। होटल मैनेजमेंट, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज, सिक्योरिटी और टेक्निकल सेवाओं जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

निवेशकों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को यूपी सरकार की ओर से स्टाम्प ड्यूटी में छूट और सब्सिडी का लाभ भी मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में निवेश का माहौल और मजबूत हो, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो और लखनऊ को विश्व के बेहतरीन शहरों की श्रेणी में शामिल किया जा सके।

कुल मिलाकर, योगी सरकार की इन्वेस्टर और टूरिज्म पॉलिसी प्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित होती दिख रही है। लखनऊ में बन रहा यह 4-स्टार होटल न सिर्फ शहर की पहचान को नई ऊंचाई देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को निवेश और पर्यटन के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

विजुअल:
AMU साइन करते हुए निवेशक, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, साइट विज़िट और प्रोजेक्ट की झलकियाँ।

Related Articles

Back to top button