अलीगढ़ में नुमाइश के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नुमाइश ठेकेदार और उसके लोग नुमाइश प्रांगण के बाहर सड़क किनारे कारोबार करने वाले गरीब दुकानदारों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। इस अवैध उगाही से छोटे दुकानदारों में भारी रोष और डर का माहौल बना हुआ है।
मामला अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड का बताया जा रहा है, जहां नुमाइश प्रांगण के बाहर सड़क पर नानखटाई, चाय, फास्ट फूड और अन्य छोटे सामान बेचने वाले दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। आरोप है कि नुमाइश ठेकेदार के लोग इन दुकानदारों से रोजाना करीब 700 रुपये जबरन वसूल रहे हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि वे नुमाइश प्रांगण के बाहर सार्वजनिक सड़क पर धकेल लगाकर सामान बेचते हैं, इसके बावजूद ठेकेदार के लोग उन्हें नुमाइश का हवाला देकर अवैध रूप से पैसे देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पैसे न देने पर दुकानदारों को धकेल हटाने की धमकी दी जाती है और कई बार उनके साथ धक्का-मुक्की भी की जाती है।
दुकानदारों का आरोप है कि उगाही सिर्फ नानखटाई या ठेले वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क किनारे धकेल लगाकर सब्जी, फल और छोटे-मोटे सामान बेचने वाले गरीब दुकानदारों से भी रोजाना वसूली की जा रही है। इससे उनकी पहले से ही कम आमदनी पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और दिनभर मेहनत करके जो थोड़ा-बहुत कमा पाते हैं, उसमें से रोजाना 700 रुपये देना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। कई दुकानदारों ने डर के चलते मुंह खोलने से भी इनकार कर दिया है।
यह पूरा मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र के जीटी रोड पर नुमाइश के आसपास का बताया जा रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि नुमाइश ठेकेदार और उसके लोगों द्वारा की जा रही अवैध उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस अवैध वसूली के मामले में कब तक संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal