Sunday , February 1 2026

Kannauj Murder-कन्नौज में युवक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

कन्नौज जनपद से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां गांव के बाहर खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर शव गांव के बाहर फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पूरी घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव की बताई जा रही है।

मामला कन्नौज जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान गांव निवासी युवक के रूप में की जा रही है।

वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की पहले हत्या की गई और फिर शव को गांव के बाहर लाकर फेंक दिया गया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका भी जताई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, कॉल डिटेल और आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

BYTE – परिजन
“हमारे बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है, उसके शरीर पर कई चोटों के निशान हैं, पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।”

BYTE – पुलिस अधिकारी
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।”

Check Also

Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …