Big Theft-कोंच में सूने घर से 85 लाख की चोरी, गांव में दहशत का माहौल

कोंच में सूने घर से 85 लाख की बड़ी चोरी, इलाके में हड़कंप

कोंच में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कोंच सर्किल के ग्राम पिण्डारी में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 85 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामला कोंच सर्किल के ग्राम पिण्डारी का है, जहां पीड़ित परिवार घर बंद कर किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए और घर के अंदर घुसकर नगदी और लाखों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए।
जब परिजन वापस लौटे तो टूटे ताले और घर के अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …