जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय परिसर में भव्य रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान पुलिस विभाग, महिला पुलिस और एनसीसी के जवानों ने पूरे अनुशासन, जोश और देशभक्ति के साथ परेड और मार्च-पास्ट का अभ्यास किया। प्रशासन की ओर से समारोह को गरिमामय और भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर जिला मुख्यालय में आज फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति धुनों के बीच जवानों ने कदम से कदम मिलाकर शानदार मार्च-पास्ट किया। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस रिहर्सल में पुलिस विभाग के 200 से अधिक जवानों ने हिस्सा लिया, वहीं करीब एक सैकड़ा महिला पुलिस कर्मियों और एनसीसी के एक सैकड़ा कैडेट्स ने भी परेड में भाग लेकर अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। सलामी मंच, परेड ग्राउंड और मंचीय व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई, ताकि मुख्य समारोह के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
अधिकारियों द्वारा परेड की टाइमिंग, टुकड़ियों की मूवमेंट, सलामी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। रिहर्सल के दौरान जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और जहां जरूरत महसूस हुई, वहां सुधार के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच संचालन तक हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिहर्सल का उद्देश्य कमियों को दूर कर मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाना है।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal