Saturday , January 31 2026

School Bus Negligence-ब्रेकिंग न्यूज़: स्कूली बच्चों से भरी बस की खतरनाक ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ओवरटेक से बाइक सवार दंपत्ति की जान जोखिम में

जालौन (उरई)।
जालौन जनपद के उरई क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और लापरवाही भरा मामला सामने आया है, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस के ड्राइवर की घोर लापरवाही ने न सिर्फ सड़क पर चल रहे लोगों की बल्कि बस में बैठे मासूम बच्चों की जान को भी खतरे में डाल दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन के उरई से है, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस के ड्राइवर की भारी लापरवाही सामने आई है।
यूपी 93 एटी 2538 नंबर की स्कूल बस ने रॉन्ग साइड से ओवरटेक कर सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार दंपत्ति की जान जोखिम में डाल दी
गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।
अब सवाल ये है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इस बस ड्राइवर पर क्या कोई कार्रवाई होगी?
या फिर यूं ही सड़कों पर दौड़ती रहेंगी लापरवाह स्कूल बसें?

मामला जालौन जनपद के उरई क्षेत्र का है, जहां स्कूली बच्चों से भरी बस नंबर यूपी 93 एटी 2538 के चालक ने नियमों को ताक पर रखते हुए रॉन्ग साइड से ओवरटेक किया।
इस दौरान बस चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार दंपत्ति को अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक सवार असंतुलित हो गए और गिरते-गिरते बचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कुछ सेकंड की चूक जानलेवा साबित हो सकती थी।
जब बाइक सवार ने बस को रोककर ड्राइवर की इस लापरवाही का विरोध किया, तो बस चालक आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा

बस ड्राइवर और बाइक सवार के बीच हो रहे झगड़े को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
भीड़ बढ़ती देख और लोगों के सवालों से घिरता देख बस चालक स्कूली बच्चों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह के लापरवाह बस चालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

  • बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

  • क्या स्कूल बस चालकों पर कोई निगरानी नहीं है?

  • क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …