Wednesday , April 29 2026

Blanket Distribution UP-मकर संक्रांति पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जे एस ग्रुप इंस्टीट्यूट पहुंचकर जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर सेवा और दान का भाव साफ तौर पर देखने को मिला।

मकर संक्रांति के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जे एस ग्रुप इंस्टीट्यूट पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। साथ ही मरीजों और जरूरतमंदों को कंबल के साथ पोषण पोटली और खिचड़ी भोज का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण जैसी योजनाएं लगातार चलाई जा रही हैं। साथ ही समाज के अन्य संस्थानों और संगठनों को भी प्रेरित किया जा रहा है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें।

डीएम ने मकर संक्रांति के पर्व पर किए जाने वाले दान के महत्व को भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर किया गया दान अत्यंत फलदायी होता है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में जे एस ग्रुप की चेयरपर्सन सुनीता यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना रहा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहेंगे। वहीं ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह यादव के सुपुत्र अंश यादव ने भी इस दान कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

“मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया दान विशेष महत्व रखता है। सरकार के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।”

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …