Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

Road Accident UP-चांदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

बिजनौर जनपद के चांदपुर क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे चांदपुर-धनोरा मार्ग पर अलावलपुर गांव के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार आदिल, निवासी खेतापुर गांव, थाना अमरोहा, अपने वाहन से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, ओमवीर सिंह व पुलकित शर्मा की मदद से घायल को चांदपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया।

सीएचसी स्याऊ में तैनात चिकित्सक डॉ. जहीर ने बताया कि घायल के कान से खून निकल रहा था और उनका एक हाथ टूट गया है। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चांदपुर सीएचसी प्रभारी ने उन्हें बिजनौर के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मामले में चौधरी वीर सिंह ने बताया कि अलावलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button