Wednesday , April 29 2026

Income Tax Raid-बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स का छापा, दस्तावेज जब्त

बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग ने आनंदा यानी गोपालजी मिल्क प्लांट पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई स्याना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मिल्क प्लांट में चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की कई टीमें अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर आनंदा (गोपालजी) मिल्क प्लांट पहुंचीं। कार्रवाई के दौरान प्लांट के कर्मचारियों को बाहर गेट पर ही रोक दिया गया, जबकि अंदर काम कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

इनकम टैक्स के अधिकारी प्लांट के अंदर मौजूद लेखा-जोखा खंगाल रहे हैं और कई अहम फाइलों व दस्तावेजों को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को आयकर से जुड़ी अनियमितताओं के ठोस सुबूत मिले हैं, जिसके आधार पर यह छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी के दौरान मीडिया या किसी भी बाहरी व्यक्ति को मिल्क प्लांट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पूरे परिसर की कड़ी निगरानी की जा रही है।

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही छापेमारी के परिणामों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …