Monday , February 2 2026

बिजनौर: VB-G RAM G योजना ग्रामीण विकास की नई दिशा, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल

जिला बिजनौर में आज माननीय प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल ने VB-G RAM G (विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) योजना को लेकर प्रेसवार्ता की। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने योजना के उद्देश्यों, लाभों और बिजनौर के समग्र विकास को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

दिनांक 10 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:45 बजे आयोजित इस प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि VB-G RAM G योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यह योजना मजबूत गारंटी और समय-समय पर किए गए सुधारों के साथ लागू की गई है। इससे ग्रामीण जीवन न केवल सुखद बनेगा, बल्कि गांवों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बिजनौर जनपद में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी ग्रामीण इससे वंचित न रहे।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्थानीय पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया और बताया कि VB-G RAM G योजना ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, डीसी मनरेगा आर. बी. यादव, डिप्टी कलेक्टर/जिला सूचना अधिकारी हर्ष चावला, उप जिलाधिकारी सदर रितु चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Check Also

Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …