जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों के लिए पोषण एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने सहभागिता करते हुए 10 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण सामग्री व कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और समाज से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने आगे बढ़कर 10 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पुष्टाहार सामग्री व कंबल वितरित किए।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि क्षय रोग एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते इसकी समय पर जांच कराई जाए, नियमित रूप से दवाओं का सेवन किया जाए और संतुलित आहार लिया जाए।
उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न करें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं।
पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाएं और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम के अंत में पालिकाध्यक्ष द्वारा गोद लिए गए सभी 10 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री और कंबल वितरित किए गए और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी गईं।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal