Tuesday , April 28 2026

Amitabh Thakur Bail – अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका खारिज, जेल में हार्ट अटैक का दावा

अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका खारिज, वेल पर सुनवाई, जेल में हार्ट अटैक आने का दावा

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। देवरिया स्थित सीजीएम कोर्ट में लगातार तीसरे दिन अमिताभ ठाकुर की पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट में रिमांड और जमानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 जनवरी तय की है।

सुनवाई के दौरान अमिताभ ठाकुर ने अदालत के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि सच सामने आएगा। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला कफ सिरप से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर मुकदमे में उन्हें फंसाया गया है। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी कस्टडी में लिया गया सामान और नकदी अदालत के आदेश पर रिलीज कर दी गई है।

अमिताभ ठाकुर ने यह भी दावा किया कि जेल में रहने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और परिजनों में चिंता बनी हुई है।

वहीं अमिताभ ठाकुर के समर्थकों और अधिवक्ताओं ने सदर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस कस्टडी में लिए गए सामान में से कुछ वस्तुएं गायब हैं। विशेष रूप से उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोर्ट के आदेश पर सामान रिलीज किया गया, तो उसमें से टूथपेस्ट गायब था। इस मामले को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

 :-फिलहाल अमिताभ ठाकुर न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद कानूनी लड़ाई और लंबी होती नजर आ रही है। अब सभी की निगाहें 12 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जहां आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …