Friday , March 20 2026

संडीला में बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। अतरौली रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अतरौली रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) भिजवाया।

सीएससी संडीला में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल दोनों घायलों का इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की गवाही दे रहे हैं।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …