लोकेशन जनपद बिजनौर
रिपोर्टर ललित मोहन कौशिक
स्लग। नववर्ष का हाइवे पर केक काटकर बाधित करने पर 10 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर में नववर्ष के अवसर पर हाईवे पर केक काटकर यातायात बाधित करने वाले 10 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें युवक सड़क के बीचों-बीच केक काटते हुए दिख रहे थे।
घटना 1 जनवरी, 2026 की है। बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिद्वार-कोटद्वार हाईवे पर कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिल (UP20CV4158) खड़ी कर उस पर केक काट रहे थे। इससे हाईवे पर जाम लग गया और यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।
नजीबाबाद पुलिस ने तत्काल वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में नौमान पुत्र यासीन निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, को मुख्य आरोपी के रूप में पहचाना गया। नौमान अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह हुड़दंग कर रहा था।
इस संबंध में नजीबाबाद थाने में मु0अ0सं0-02/2026 धारा 285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हाईवे पर हुड़दंग मचाने वाले सभी 10 युवकों को हिरासत में ले लिया है। बुलेट मोटरसाइकिल UP20CV4158 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया है।
पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम और पते इस प्रकार हैं:
1. नौमान पुत्र यासीन, निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
2. अमीर पुत्र नईम, निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
3. अरमान पुत्र यामिन, निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
4. शादान पुत्र विकार अहमद, निवासी ग्राम मौज्जमपुर तुलसीगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
5. शाहमान पुत्र इस्लाम, निवासी पूरनपुरगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
6. आशु पुत्र राजपाल, निवासी पूरनपुरगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
7. वंश पुत्र राजाराम, निवासी पूरनपुरगढ़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
8. अबुजर पुत्र राशिद निवासी ग्राम पूरनपुरगढ़ी थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर
9. सोनू पुत्र रहीस ग्राम पूरनपुरगढ़ी थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर
10. लवी कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम पूरनपुरगढ़ी थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर शामिल हैं
बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal