Wednesday , April 29 2026

रोटावेटर से कटकर मासूम के हो गए टुकड़े-टुकड़े, पांच बहनों में इकलौता था, चालक पर FIR

Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर दुर्गागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।हरदुआ गांव में गुरुवार को दोपहर में राजकुमार गुप्ता का बेटा गौरव ट्रैक्टर से जुताई करने के लिए आया। वह अक्सर गांव में पहुंचने पर छोटे बच्चों को ट्रैक्टर पर बिठा लेता। चालक ने आयुष और दूसरे बच्चे को ट्रैक्टर के दोनों तरफ बिठा लिया।

जुताई के दौरान ट्रैक्टर के उछलने से वह अनियंत्रित होकर रोटावेटर के बीच में गिर गया। जब तक चालक समझता रोटावेटर से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह देख वहां खलबली मच गई। चालक ट्रैक्टर समेत भाग गया। दूसरे बच्चे ने गांव में आकर बताया तो लोग मौके पर पहुंचे।परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आयुष के माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई घटना से मर्माहत दिखा। 

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चालक पर केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसा ट्रैक्टर पर बैठने के दौरान असावधानी रही।

पांच बहनों का इकलौता भाई था आयुष

हरदुआ गांव में आयुष की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। दिनेश कुमार को पांच बेटियों के बाद बेटा आयुष पैदा हुआ था। इसके लिए परिवार वालों ने काफी मनौती भी मानी। माता-पिता संग बहने भी उसका काफी दुलार करतीं, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। भाई के गम में बहनें भी निढाल हो जा रही थीं। बहने रोते हुए भाई को याद करती रहीं। कहा कि अब राखी में किसी कलाई पर रक्षाबंधन बांधेगे।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …