यहां देखिए हरी मिर्ची का पराठा बनाने का तरीका-

आलू, प्याज, पनीर, गोभी, मूली के पराठों के अलावा आप हरी मिर्ची का पराठा भी बना सकते हैं। इस पराठे को अक्सर आप रेस्तरां या फिर ढाबे के मेन्यू में देखा होगा। चटपटा खाना खाने के शौकीन लोगों को ये पराठा खूब पसंद आता है। अगर आप या फिर आपकी फैमिली में लोग चटपटा खाना पसंद करते हैं तो आप उनके लिए मिर्ची का पराठा बना सकते हैं। ये स्वाद में लाजवाब लगता है और कम सामान में बनकर तैयार हो जाता है। देखिए, पराठा बनाने की रेसिपी-

हरी मिर्च पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए

आटा
घी
हरी मिर्च
अजवायन
हल्दी पाउडर
नमक 
मिर्ची पाउडर
गर्म मसाला
धनिया
कसूरी मेथी

कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करें। आटे में आप नमक, कसूरी मेथी और अजवाइन मिलाएं। ध्यान रखें कि आपको ज्यादा सख्त आटा नहीं लगाना। मिर्ची पराठा बनाने के लिए मिर्ची और हरा धनिया को बारीक काट लें। फिर आटे का छोटा सा हिस्सा लें और इस अच्छे से बेल लें। इसके ऊपर घी लगाएं और फिर इसपर मिर्ची पाउडर, गरम मसाला और हल्दी पाउडक छिड़कें। अब चाकू की मदद से इसे काट लें और फिर इकट्ठा करें, ठीक उसी तरह जैसे लच्छा पराठा बनाते हैं। अब इसे थोड़ा सा बेलें और फिर इसपर हरी मिर्ची और धनिया लगाएं। इसे बेलें और फिर गर्म तवे पर डालें। अच्छे से घी लगाकर दोनों तरफ से सेक लें। मिर्ची पराठा तैयार है, इसे दही या फिर अचार के साथ सर्व करें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …