महाराष्ट्र: खेलते समय एयर कूलर छूने से दो बच्चों को लगा करंट, मौके पर ही हुई मौत

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एयर कूलर छूने से दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम को तेलहारा तालुका के कालेगांव में हुई।

हिवरखेड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 4 और 5 साल के बच्चे अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियों में आए थे।

खेलते समय वे एक एयर कूलर को छू गए, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

Traffic Attack : गुरुग्राम रोड रेज में साइड नहीं देने पर युवकों ने कार तोड़ी, पुलिस ने घंटों में दबोचा

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने …